Posts

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्त्ताओ के द्वारा प्रकृति वंदन कार्यक्रम मनाया गया

Image
  मधुबनी /अंधराथाढ़ी  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने मनाया प्रकृति वंदन कार्यक्रम। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने जगह जगह प्रकृति वंदन कार्यक्रम के दिन प्रकृति की पूजा अर्चना की। स्वयंसेवकों ने प्रकृति की संरक्षण के लिए लोगों के बीच जन जागरण भी किया। विदित हो कि हिंदू अध्यात्मिक फाउंडेशन के तत्वाधान में स्वयंसेवकों के नेतृत्व में सनातन धर्म में प्रकृति की महत्व और संरक्षण के लिए पूरे देश में रविवार को सुबह 10 बजे प्रकृति की पूजा अर्चना की। इसी क्रम में अंधराठाढ़ी प्रखंड में कई जगह कार्यक्रम हुए जिसमें सामूहिक रूप से महरैल चौक पर प्रकृति वंदन किया गया। कई स्वयंसेवकों ने अपने घर पर भी पूजा अर्चना किए। आरएसएस के जिला पंजीयन प्रभारी विकाश जी ने कहा कि सनातन धर्म अपने विचार से भटक रही है और इस डिजिटल युग में युवाओं का ध्यान हमारे प्रकृति पर दिलाना आवश्यक है। इस कार्यक्रम में दीपक कुमार झा, रंजीत झा, सुभाष झा, अखिलेश ठाकुर, विनय कुमार झा, केशव झा, अनमोल कुमार, शंभूनाथ झा, सुनील कुमार झा, रामदेव महतो, सचिन कुमार मिश्रा, गोपीनाथ झा आदि स्वयंसेवक शामिल रहें।

Googel ad

 <script data-ad-client="ca-pub-6539659486300244" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

यूजी पीजी के ऑनलाइन नामंकन प्रक्रिया पर लगा रोक :जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा

  छपरा:- जयप्रकाश विश्वविद्यालय के यूजी और पीजी के ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया पर 1 सप्ताह के लिए लगी रोक। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के यूजी 2020-23 तथा पीजी सेमेस्टर 2018-20 और 2019-21के ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया मैं आने वाली कठिनाइयों पर आज छात्र संगठनों ने विश्वविद्यालय पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन एडमिशन में उत्पन्न होने वाले समस्याओं से अवगत कराया तथा इसके बारे में वार्ता किया। छात्र संगठनों की मुख्य मांग यह है कि   विश्वविद्यालय के अंतर्गत UMIS के द्वारा जो ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया की जा रही है उसमें अभ्यर्थियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तथा उन्होंने यह भी बताया कि तत्कालिक इस में जुड़े हुए सभी लोगों को हटाया जाए। अध्यक्ष छात्र कल्याण प्रोफेसर उदय शंकर ओझा ने बताया कि छात्रों के समस्त कठिनाइयों को दूरभाष पर माननीय कुलपति महोदय को अवगत कराया जाए माननीय कुलपति महोदय ने आदेश दिया है कि तत्काल इस ग्रुप से 7 दिनों तक ऑनलाइन नामांकन की प्रक्रिया पर रोक लगा दी जाए। इन 7 दिनों में ऑनलाइन नामांकन करने वाले एजेंसी के द्वारा छात्रों के द्वारा की शिकायतों को दूर किया जात...

शिक्षा रोजगार और स्वास्थ्य संस्कृति पर कार्यक्रम करेगी महाराणा प्रताप हिन्दू रक्षा समिति

Image
 खामपार थाना क्षेत्र अंतर्गत  चकिया कोठी स्थिति रामजानकी मंदिर मठिया पर महाराणा प्रताप हिन्दू रक्षा समिति के द्वारा आयोजित बिद्वत गोष्ठी वह कि सम्मेलन का कार्यक्रम 26/8/20/20/ को मध्यान्ह 12से साम4तक हुआ जीसमे शशिकांत मिश्रा द्वारा बैदिक मंत्र के साथ और दिप्रज्वलन करतें हूये मुख्य बक्ता शशिकांतश्री गोबिंद यादव जी श्री  जितेंद्र  जी प्रधान भोपतपुरा आदित्य मिश्रा श्री आशुतोष सिंह जी अध्यक्ष( मा. हि.र.स.)  मुख्य अतिथि दिपक चौरसिया जी( बि.हि.प.) कार्यक्रम के शुरुआत की जीस में शशिकांत ने संस्कृति पर ब्याख्यान दिया बैकुंठ से पावन धाम आये है काब्य डॉ.रंगीला हिंदुस्तानी जी ने  सुनाया तथा छोटेलाल कुशवाहा ने  मां तु मेरी मां है काब्य पाठ किया  मुख्य अतिथि ने राधा कि तर साधना कि आवश्यकता है बताये  दिनेश बर्नबाल जी भजन गये विद्यानंद मिश्रा जी ने हिन्दू एकता की बात कही तथा अध्यक्ष आशुतोष सिंह जी ने कहा कि समिति भबिष्य में शिक्षा रोजगार स्वास्थ्य पर कार्य करेगी उपाध्यक्ष वेदप्रकाश विदेहजाशरण (मां.हि.र.स.) ने कहा कि भारत कि मातृभाषा हिंदी क  और संस्कृत...

बिहार युवा विकाश मंच के संगठन अध्यक्ष विकास कुमार जी के द्वारा मधुबनी मे किया गया मास्क वितरण

Image
कल दिनांक 31/072020 को बिहार युवा विकास मंच टीम के द्वारा मधुबनी जिला के अंधराठाढ़ी प्रखंड के अंधराठाढ़ी उत्तर पंचायत में वार्ड नंबर 15 (जो की कलुआ गांव में है) में संगठन अध्यक्ष विकाश जी के नेतृत्व में हर घर उनकी संख्यानुसार मास्क का वितरण किया गया। विकाश जी ने हर एक घर जाकर लोगों को जागरूक करते हुए मास्क प्रदान किए और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सुझाव भी दिए। इस पूरे कार्यक्रम में बिहार युवा विकास मंच टीम का साथ अंधराठाढ़ी उत्तर पंचायत के पंचायत समिति देवचन्द्र कामत ने बखूबी दिया। हमारे टीम के अन्य साथी राष्ट्रीय सचिव राज कुमार मिश्रा, जिला मंत्री गोविंद राय, बाबूबरही प्रखंड उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम मेहता, अंधराठाढ़ी प्रखंड संयोजक पप्पू राय, बमबम भाई, विकास मंडल आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।   बिहार युवा विकास मंच कोरोना मुक्त समाज बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। जहां तक संभव हो सकेगा हर एक पंचायत में बिहार युवा विकास मंच टीम के द्वारा मास्क वितरण किया जाएगा।        हमारा साथ देने वाले हर एक साथी को धन्यवाद। रिपोर्ट -आशुतोष सिंह 

ब्रेकिंग न्यूज़ गोपालगंज -

गोपलगंज विधानसभा 101 से युवा प्रत्याशी भावी विधायक होंगे चंदन पाण्डेय  

पुलिस चेकपोस्ट चकिया कोठी पर किसानो को मेरी गोली मौके पर मौत

Image
बिहार सीमा पर स्थित देवरिया जिले के खामपार थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी एक बुजुर्ग किसान को शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने चौराहे से घर वापस लौटते समय पुलिस चेकपोस्ट के पास गोली मारकर हत्या कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए घटना की छानबीन शुरू कर दिया है। बताया जाता है कि खामपार थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग किसान सुभाष सिंह पुत्र स्व० बच्चा सिंह शुक्रवार की शाम चकिया कोठी चौराहा से बाइक द्वारा अपने घर वापस जा रहे थे। बताया जाता है कि वह अपने घर से महज दो सौ मीटर दूरी पर चकिया कोठी-राजपुर मोड़ के पास स्थित पुलिस चेकपोस्ट के पास जब पहुंचे तो एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने बुजुर्ग किसान के सिर पर फायर झोंक दिया। घटना की जानकारी मिलने पर जब ग्रामीण पहुंचे तो बदमाश अपना बाइक छोड़कर पैदल ही फरार हो गए। उधर घायलावस्था में बुजुर्ग व्यक्ति को इलाज के लिए पीएचसी भाटपाररानी ले जाया गया,जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मौके पर पहुंचे एसडीएम भाटपाररानी सौरभ सिंह, सीओ पंचमलाल, थानाध्यक्ष खामपार व...