बिहार युवा विकाश मंच के संगठन अध्यक्ष विकास कुमार जी के द्वारा मधुबनी मे किया गया मास्क वितरण

कल दिनांक 31/072020 को बिहार युवा विकास मंच टीम के द्वारा मधुबनी जिला के अंधराठाढ़ी प्रखंड के अंधराठाढ़ी उत्तर पंचायत में वार्ड नंबर 15 (जो की कलुआ गांव में है) में संगठन अध्यक्ष विकाश जी के नेतृत्व में हर घर उनकी संख्यानुसार मास्क का वितरण किया गया। विकाश जी ने हर एक घर जाकर लोगों को जागरूक करते हुए मास्क प्रदान किए और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सुझाव भी दिए। इस पूरे कार्यक्रम में बिहार युवा विकास मंच टीम का साथ अंधराठाढ़ी उत्तर पंचायत के पंचायत समिति देवचन्द्र कामत ने बखूबी दिया। हमारे टीम के अन्य साथी राष्ट्रीय सचिव राज कुमार मिश्रा, जिला मंत्री गोविंद राय, बाबूबरही प्रखंड उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम मेहता, अंधराठाढ़ी प्रखंड संयोजक पप्पू राय, बमबम भाई, विकास मंडल आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

 बिहार युवा विकास मंच कोरोना मुक्त समाज बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। जहां तक संभव हो सकेगा हर एक पंचायत में बिहार युवा विकास मंच टीम के द्वारा मास्क वितरण किया जाएगा। 

      हमारा साथ देने वाले हर एक साथी को धन्यवाद।
रिपोर्ट -आशुतोष सिंह 

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस चेकपोस्ट चकिया कोठी पर किसानो को मेरी गोली मौके पर मौत