यूजी पीजी के ऑनलाइन नामंकन प्रक्रिया पर लगा रोक :जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा
छपरा:- जयप्रकाश विश्वविद्यालय के यूजी और पीजी के ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया पर 1 सप्ताह के लिए लगी रोक। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के यूजी 2020-23 तथा पीजी सेमेस्टर 2018-20 और 2019-21के ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया मैं आने वाली कठिनाइयों पर आज छात्र संगठनों ने विश्वविद्यालय पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन एडमिशन में उत्पन्न होने वाले समस्याओं से अवगत कराया तथा इसके बारे में वार्ता किया। छात्र संगठनों की मुख्य मांग यह है कि विश्वविद्यालय के अंतर्गत UMIS के द्वारा जो ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया की जा रही है उसमें अभ्यर्थियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तथा उन्होंने यह भी बताया कि तत्कालिक इस में जुड़े हुए सभी लोगों को हटाया जाए। अध्यक्ष छात्र कल्याण प्रोफेसर उदय शंकर ओझा ने बताया कि छात्रों के समस्त कठिनाइयों को दूरभाष पर माननीय कुलपति महोदय को अवगत कराया जाए माननीय कुलपति महोदय ने आदेश दिया है कि तत्काल इस ग्रुप से 7 दिनों तक ऑनलाइन नामांकन की प्रक्रिया पर रोक लगा दी जाए। इन 7 दिनों में ऑनलाइन नामांकन करने वाले एजेंसी के द्वारा छात्रों के द्वारा की शिकायतों को दूर किया जात...