राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्त्ताओ के द्वारा प्रकृति वंदन कार्यक्रम मनाया गया
मधुबनी /अंधराथाढ़ी
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने मनाया प्रकृति वंदन कार्यक्रम।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने जगह जगह प्रकृति वंदन कार्यक्रम के दिन प्रकृति की पूजा अर्चना की। स्वयंसेवकों ने प्रकृति की संरक्षण के लिए लोगों के बीच जन जागरण भी किया। विदित हो कि हिंदू अध्यात्मिक फाउंडेशन के तत्वाधान में स्वयंसेवकों के नेतृत्व में सनातन धर्म में प्रकृति की महत्व और संरक्षण के लिए पूरे देश में रविवार को सुबह 10 बजे प्रकृति की पूजा अर्चना की। इसी क्रम में अंधराठाढ़ी प्रखंड में कई जगह कार्यक्रम हुए जिसमें सामूहिक रूप से महरैल चौक पर प्रकृति वंदन किया गया। कई स्वयंसेवकों ने अपने घर पर भी पूजा अर्चना किए। आरएसएस के जिला पंजीयन प्रभारी विकाश जी ने कहा कि सनातन धर्म अपने विचार से भटक रही है और इस डिजिटल युग में युवाओं का ध्यान हमारे प्रकृति पर दिलाना आवश्यक है। इस कार्यक्रम में दीपक कुमार झा, रंजीत झा, सुभाष झा, अखिलेश ठाकुर, विनय कुमार झा, केशव झा, अनमोल कुमार, शंभूनाथ झा, सुनील कुमार झा, रामदेव महतो, सचिन कुमार मिश्रा, गोपीनाथ झा आदि स्वयंसेवक शामिल रहें।

Comments
Post a Comment