पुलिस चेकपोस्ट चकिया कोठी पर किसानो को मेरी गोली मौके पर मौत
बिहार सीमा पर स्थित देवरिया जिले के खामपार थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी एक बुजुर्ग किसान को शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने चौराहे से घर वापस लौटते समय पुलिस चेकपोस्ट के पास गोली मारकर हत्या कर दिया।
घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए घटना की छानबीन शुरू कर दिया है। बताया जाता है कि खामपार थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग किसान सुभाष सिंह पुत्र स्व० बच्चा सिंह शुक्रवार की शाम चकिया कोठी चौराहा से बाइक द्वारा अपने घर वापस जा रहे थे।
बताया जाता है कि वह अपने घर से महज दो सौ मीटर दूरी पर चकिया कोठी-राजपुर मोड़ के पास स्थित पुलिस चेकपोस्ट के पास जब पहुंचे तो एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने बुजुर्ग किसान के सिर पर फायर झोंक दिया। घटना की जानकारी मिलने पर जब ग्रामीण पहुंचे तो बदमाश अपना बाइक छोड़कर पैदल ही फरार हो गए।
उधर घायलावस्था में बुजुर्ग व्यक्ति को इलाज के लिए पीएचसी भाटपाररानी ले जाया गया,जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मौके पर पहुंचे एसडीएम भाटपाररानी सौरभ सिंह, सीओ पंचमलाल, थानाध्यक्ष खामपार विजय बहादुर सिंह सहित भवानी छापर पुलिस चौकी के सिपाहियों ने घटना की छानबीन शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्र ने भी घटना स्थल का दौरा कर अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया।
वहीं घटना के दो घण्टे के भीतर पुलिस द्वारा अपराधियों को पकड़े जाने की खबरें आने लगीं।वहीं क्षेत्रीय विधायक डॉ आशुतोष उपाध्याय बबलू,भाजपा नेता राजकुमार शाही, अश्वनी कुमार सिंह, हरिचरन सिंह कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य सत्यदेव यादव,सपा नेता सूरज सिंह सेंगर,जटाशंकर सिंह,प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र मिश्र,प्रधान राजेश पासवान, प्रधान हरिश्चन्द्र यादव, संजय पांडेय सहित भारी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल व मृतक के दरवाजे पर जाकर घटना की निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग किया।
बताया जाता है कि मृतक किसान के दो पुत्र हैं, जो विदेश में रहते हैं।घटना के बाद मृतक की पत्नी शांति देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।ग्रामीणों का कहना है कि मृतक किसान खेती-किसानी का काम करते थे।कुछ वर्ष पूर्व वह मुर्गी पालन का व्यवसाय भी करते थे।वह एक मिलनसार व्यक्ति थे।
घटना के बाद गांव में मातम व क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। पुलिस आज सुबह से ही काफी समय तक घटना स्थल पर जमी रही।इस बाबत पूछे जाने पर सीओ भाटपाररानी पंचमलाल व एसएचओ खामपार वीरबहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की छानबीन में तेजी से जुटी हुई है।कुछ लोगों को पकड़ा गया है।शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।


Comments
Post a Comment