सांसद के बुलाने पर नहीं गए दरोगा एसपी ने किया सस्पेंड -देवभूमि टाइम्स

  • सांसद के बुलाने पर नही गए दरोगा, इस गलती  पर एसपी ने किया सस्पेंड

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां एक दरोगा को सांसद के प्रोटोकॉल की जानकारी नहीं रही। सांसद की शिकायत पर एसपी ने उसे सस्पेंड कर दिया।

बताया जा रहा है कि सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा शुक्रवार की शाम देवरिया शहर में आए थे। काम निपटाने के बाद वह अपने सलेमपुर आवास जा रहे थे। अभी खुखुंदू पहुंचे थे कि उनके परिचितों ने रोक लिया। थाने में तैनात दरोगा संजीव राय वाहन चेकिंग कर रहे थे। 
सांसद के किसी परिचित का वाहन चालन कर दिया था। सांसद ने दरोगा को बुलाया। आरोप है कि दरोगा ने कहा सांसद को गरज होगी तो आकर मिलेंगे। यह बात सांसद को नागवार लगी। वहीं से देवरिया लौटकर सांसद ने एसपी से मुलाकात कर सारी बात बताई।
एसपी ने तत्काल दरोगा संजीव राय को सस्पेंड कर दिया। साथ ही हिदायत दी कि भविष्य में इस तरह की गलती ना करें। दरोगा पर ये भी आरोप था कि एक सप्ताह पहले दरोगा स्थानीय लोगों को काफी परेशान करता था। बताया जा रहा है कि सबसे उलझ जाता था और कहता था कि ट्रांसफर करा दो। कई लोगों की शिकायत के बाद एसपी ने उसे खुखुंदू थाने भेज दिया था।
देवरिया के समाचार के लिए जुड़े www.devbhumitimesdeoria.in
  • देवभूमि टाइम्स 

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस चेकपोस्ट चकिया कोठी पर किसानो को मेरी गोली मौके पर मौत