भाटपार रानी के अकटही बजार मे चोरी हुआ ब्लोरो पिक अप लोगो दहशत मे
- बोलेरो पिकप चुरा ले गए चोर, दहशत में लोग
- देवरिया
भाटपार रानी देवरिया! बनकटा थाना क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं ने दुकानदारों व ग्रामीणों की नींद व चैन चुरा लिया है! कभी मोटर चोरी तो कभी गाड़ी चोरी तो कभी छिनैती ने लोगों के मन दहशत पैदा कर दिया है! लोग सुबह जगते ही अपने दरवाजे पर रखे सामान की जांच परख करते हैं कि सब ठीक है न! कोई सामान चोरी तो नहीं गया! बतादूँ कि बनकटा थाना क्षेत्र के अकटही बाजार मे अमित कुमार बर्नवाल की दरवाजे पर खड़ी बोलेरो पिकप UP52T2151 दिनाँक 29/06/2020 की अलसुबह भोर मे करीब 3-4 बजे के बीच चोर चुरा ले गए! सुबह जगने पर परिजनों ने दरवाजे से गाड़ी गायब देखा तो होश उड़ गए! गाड़ी चोरी की सूचना बनकटा थाना को दी गई! प्राथमिकी दर्ज कर बनकटा पुलिस छानबीन में जुट गयी है! समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा है!
- दववभूमि टाइम्स
- भिंगारी से अंकित प्रजापति की रिपोर्टर
किसी भी विज्ञापन या खबर को प्रकाशित कराने के लिए सम्पर्क करें +917392948694 पर
Comments
Post a Comment